Movie prime

18 को विद्यार्थी करेंगे स्मारकों का भ्रमण, संग्रहालयों को भी देखेंगे 7 साल की आयु तक के विद्यार्थी

 

RNE Bikaner.

शिक्षा विभाग ने छोटे बच्चों को उनके इतिहास व गौरवमयी परंपराओं से परिचित कराने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग अपने 7 साल तक के बच्चों को सरकारी स्मारकों व संग्रहालयों के भ्रमण का आदेश दिया है।
 

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले सात साल की आयु तक के विद्यार्थियों को 18 मार्च को सरकारी स्मारकों व संग्रहालयों में निः शुल्क भ्रमण कराया जायेगा। शिक्षा निदेशक ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को निर्देश दिए है कि 18 मार्च परीक्षा वाले विद्यार्थियों को छोड़कर शेष विद्यार्थियों को संरक्षित स्मारकों एवं संग्रहालयों का भ्रमण कराना है।

FROM AROUND THE WEB