Movie prime

जनगणना के लिए शिक्षकों को नहीं किया जायेगा कार्यमुक्त, परीक्षा कार्यों से जुड़े शिक्षकों के लिए आदेश

 

RNE Network.

शिक्षा निदेशक ने परीक्षा कार्य से जुड़े शिक्षकों को जनगणना के लिए कार्यमुक्त नहीं करने के आदेश जारी किए है। यदि किसी को कार्यमुक्त करना होगा तो इसके लिए शिक्षा निदेशक से अनुमति लेना जरूरी होगा।
 

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश मे अधिकारियों से कहा है कि वर्तमान में परीक्षाएं, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन एवं वार्षिक परिणाम तैयार करने जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य चल रहे है। आगामी 25 मार्च को स्कूल में मेगा पीटीएम भी होगी। 
 

एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने , प्रवेशोत्सव तथा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य होने है। इस अवधि के दौरान इन कार्यों से जुड़े शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जायेगा।
 

30 प्रतिशत ही लगेंगे:
 

किसी भी शिक्षक की ड्यूटी कलेक्टर एवं निकाय की ओर से लगाई जाती है तो शासन सचिव एवं उप खण्ड अधिकारी तथा तहसीलदार के स्तर से ड्यूटी लगाए जाने पर निदेशक की स्वीकृति के उपरांत ही कार्यमुक्त किया जायेगा। किसी भी विद्यालय से अधिकतम 30 प्रतिशत शिक्षकों को ही जनगणना कार्यो में लगाया जा सकता है।

FROM AROUND THE WEB