प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई, अब विद्यार्थी 22 मई तक कर सकेंगे प्रवेश के लिए आवेदन
May 15, 2026, 08:59 IST
RNE Bikaner.
कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। ताकि प्रवेश के लिए अब तक आवेदन न कर सके विद्यार्थियों को भी आवेदन करने का अवसर मिल सके।
कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को लेकर विद्यार्थी अब 22 मई तक आवेदन कर सकेंगे। 13 मई को जारी हुई सीबीएसई के परीक्षा परिणाम के बाद प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई थी। जारी कार्यक्रम के अनुसार इसकी अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है।

