Movie prime

आज से आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर, बालिका सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को होगी

 

RNE Network.

प्रदेश के दो बालिका सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को आवेदन में हुई त्रुटियों के सुधार का अवसर दिया गया है।
 

ऑनलाइन आवेदन में 1 से 5 फरवरी तक संशोधन किया जा सकेगा। इसके बाद चयन परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल, जयमलसर ( बीकानेर ) तथा महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल , सीकर में प्रवेश दिया जायेगा। दोनों विद्यालयों में 80 - 80 सीटें निर्धारित है।
 

त्रुटि सुधार के दौरान परीक्षा माध्यम, जिला, स्थायी पता तथा जाति / वर्ग संबंधी विवरण में संशोधन किया जा सकेगा। संशोधन की प्रक्रिया शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

FROM AROUND THE WEB