Movie prime

बोर्ड पूरक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 14 से 16 मई तक होगी

 

RNE Network.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड , अजमेर की वर्ष 2026 की पूरक परीक्षा का कार्यक्रम बोर्ड ने जारी कर दिया है। इस बार शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से आरम्भ हो गया है, इस कारण परीक्षा परिणाम भी जल्दी घोषित हुआ था। पूरक परीक्षाएं भी जल्दी आयोजित की जा रही है ताकि विद्यार्थियों के शिक्षण में बाधा न आये ।
 

माशिबो की वर्ष 2026 की पूरक परीक्षाओं के आवेदन 15 अप्रैल से भरने शुरू होंगे। दसवीं, बाहरवीं की पूरक परीक्षाएं ( सैद्धांतिक ) 14 से 16 मई तक होगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 7 मई से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी। नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए पूरक परीक्षा आवेदन 15 से 22 अप्रैल तक भरे जाएंगे। इसके अलावा 23 से 27 अप्रैल तक विलंब शुल्क सहित आवेदन कर सकेंगे।

FROM AROUND THE WEB