Movie prime

कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ाई, अब शिक्षण कार्य भी 5 की जगह 16 जुलाई से आरम्भ होगा

 

RNE Bikaner.

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने सरकारी कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। पहले भी 3 बार ये अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। सभी विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिले, इस कारण अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। इस विषय मे  अतिरिक्त आयुक्त, कॉलेज शिक्षा ने आदेश जारी किए है। 
 

समस्त राजकीय महाविद्यालयों में सत्र 2025- 26 में स्नातक पार्ट प्रथम में रेगुलर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश के संशोधित शिड्यूल के अनुसार अब आवेदन भरने की अंतिम तिथि 3 जुलाई है और ऑनलाइन सत्यापन महाविद्यालय 5 जुलाई तक करेंगे। अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन, दस्तावेज का सत्यापन 7 जुलाई तक व ईमित्र द्वारा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। प्रथम सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को व विषय आवंटन 15 जुलाई को होगा। शिक्षण कार्य 16 जुलाई से आरम्भ होगा।

FROM AROUND THE WEB