Movie prime

शिक्षकों के सामने आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा, अब स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 28 जून तक रहेंगे

 

RNE Network.

राज्य के शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग को एक बार फिर शिक्षकों की सांगठनिक शक्ति के सामने झुकना पड़ा है और ग्रीष्मावकाश को लेकर जारी अपने आदेश पर यू टर्न लेना पड़ा है।
 

प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की अवधि को बढ़ाया गया है। अब स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 28 जून तक रहेगा। वहीं प्राचार्य पावर के दो दिन के अवकाश को भी यथावत रखा गया है। जबकि पूर्व में 21 जून तक ग्रीष्मावकाश रखने की घोषणा की गई थी।

FROM AROUND THE WEB