आवेदन की अंतिम तिथि आज है !, बोर्ड की इस साल की पूरक परीक्षाओं के लिए तैयारी
Apr 22, 2026, 08:19 IST
RNE Network.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की वर्ष 2026 की दसवीं व बाहरवीं की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अन्ततिम तिथि आज 22 अप्रैल है। आज आवेदन न करने वाले पूरक परीक्षा योग्य घोषित विद्यार्थियों को फिर विलम्ब शुल्क के साथ ही आवेदन का अवसर मिल पायेगा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन भरने का काम जारी है। नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए पूरक परीक्षा के आवेदन आज बुधवार तक भरे जाएंगे। इसके अलावा 23 से 27 अप्रैल तक विलंब शुल्क सहित आवेदन परीक्षार्थी कर सकेंगे।

