Movie prime

वार्षिक परीक्षा का परिणाम अब 25 मार्च को जारी होगा, अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू होगा, इस कारण परिणाम जल्दी

 

RNE Bikaner.

स्कूलों में वार्षिक परीक्षा का परिणाम 25 मार्च को जारी किया जायेगा। पिछले शिक्षा सत्र में यह तिथि 16 मई रखी गयी थी। इस बार 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू करना है।
 

ऐसे में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि में संशोधन किया गया है। इस विषय में शिक्षा निदेशक ने कल शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार परिणाम समय पर घोषित होने पर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने और नई किताबें प्राप्त करने की प्रक्रिया समय पर पूरी करने में सुविधा होगी।
 

साथ ही स्कूलों को भी नये सत्र की शैक्षणिक तैयारी समय रहते पूरी करने का अवसर मिलेगा। विभाग ने सभी विद्यालयों को वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए है।

FROM AROUND THE WEB