Movie prime

10 वीं का परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह आ सकता है, कुछ जिलों में एडिट कार्य पूरा नहीं, छुटियों से काम अटका

 

RNE Network.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10 वीं का परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह आने की संभावना है। पहले यह परिणाम इसी सप्ताह 20 को आने की बात थी। मगर सरकारी अवकाश व कुछ जिलों में एडिट कार्य पूर्ण न होने से परिणाम में थोड़ी देरी हुई है।
 

शिक्षा विभाग इस बार 1 अप्रैल से सत्र आरम्भ कर रहा है। इस कारण परीक्षाएं भी जल्दी हुई है और परिणाम भी जल्दी घोषित हो रहा है। अब परीक्षा परिणाम 22 मार्च या उसके बाद आने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम पूरा हो चुका है और ऑनलाइन अंक भी अपलोड हो चुके है। एडिट का काम शेष है। चेटीचंड, शनिवार व रविवार के अवकाश के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। ऐसे में 22 या उसके बाद परिणाम जारी हो सकता है। प्रदेश के 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है।

FROM AROUND THE WEB