Movie prime

वार्षिक परीक्षा परिणाम 25 मार्च को जारी करने होंगे, नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने के कारण तिथि बदली

 

RNE Bikaner.

अब स्कूल स्तरीय वार्षिक परीक्षा के परिणाम भी जल्दी घोषित होंगे। शिक्षा विभाग इस बार 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू करना चाहता है, इस कारण परिणाम घोषित करने की तिथि में संशोधन किया गया है।
 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की परीक्षा के अलावा स्कूल स्तरीय वार्षिक परीक्षा का परिणाम 25 मार्च को जारी किया जायेगा। पहले यह 16 मई को जारी करने की घोषणा की गई थी। 
 

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू करने की वजह से वार्षिक परीक्षा परिणाम 25 मार्च को जारी किया जायेगा। अन्य गतिविधियां शिविरा पंचांग के अनुसार संचालित होगी।

FROM AROUND THE WEB