5वीं-8वीं बोर्ड पूरक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 25 जुलाई तक समाप्त होगी परीक्षा
Jun 24, 2026, 09:34 IST
RNE Bikaner.
शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक कार्यालय ने कक्षा पांचवीं व आठवीं बोर्ड की पूरक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की पूरक परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होकर 24 एवं 25 जुलाई तक संचालित होगी।
विभाग के अनुसार दृष्टिबाधित, लो विजन ( मायोपिया ), सेरेब्रल पाल्सी, पोलियो, लकवा, जन्मजात दिव्यांगता तथा मूक - बघिर सहित अन्य पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को निर्धारित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर परीक्षा में विशेष सुविधा मिलेगी।
40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय से एक घन्टे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जबकि 75 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार श्रुतलेखक ( स्क्राइब ) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
पांचवीं बोर्ड पूरक परीक्षा कार्यक्रम:
- 20 जुलाई -- अंग्रेजी
- 21 जुलाई -- हिंदी
- 22 जुलाई -- पर्यावरण अध्ययन
- 23 जुलाई -- गणित
- 24 जुलाई -- विषय विशेष, संस्कृत , उर्दू एवं सिंधी
- आठवीं बोर्ड पूरक परीक्षा कार्यक्रम
- 20 जुलाई -- अंग्रेजी
- 21 जुलाई -- हिंदी
- 22 जुलाई -- विज्ञान
- 23 जुलाई -- गणित
- 24 जुलाई -- सामाजिक विज्ञान
- 25 जुलाई -- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी

