RudraNewsExpress_Logo

एसआई भर्ती मामले में कल हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, एसआई भर्ती को चुनोती देने वाली याचिका पर होगी सुनवाई

 

RNE Network.

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में पुलिस उप निरीक्षक ( एसआई ) भर्ती को चुनोती देने वाली याचिका पर कल मंगलवार को सुनवाई होगी। 
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्ती पर निर्णय के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित मंत्रिमण्डलीय समिति ने पुनर्विचार कर लिया है और रिपोर्ट से मुख्यमंत्री को अवगत भी करा दिया है। हाईकोर्ट में पिछली सुनवाई की तारीख पर सरकार ने इस समिति की बैठक न होने के कारण हाईकोर्ट से समय मांगा था। याचिका में व्यापक पैमाने पर नकल और पेपर की बिक्री होने के कारण भर्ती को रद्द करने का आग्रह किया गया है।

FROM AROUND THE WEB