बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 14 मई से होगी, परीक्षा का टाइम टेबल बोर्ड ने जारी कर दिया
Apr 21, 2026, 08:18 IST
RNE Network.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने इस साल 2026 की पूरक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड 10 वीं व 12 वीं का परीक्षा परिणाम इस बार पहले ही घोषित कर चुका है। इस साल सत्र भी 1 अप्रैल से आरम्भ हो चुका है। पूरक परीक्षाएं भी इस बार जल्दी आयोजित कराई जा रही है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वी व 12 वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं 14 मई से आरम्भ होगी। बोर्ड ने परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 16 मई तक चलेगी। विद्यार्थी बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर टाइम टेबक की जानकारी ले सकते है।

