कल से राज्य की स्कूलों का भी समय बदल जायेगा, सुबह 7.30 बजे से संचालित होगी राज्य की स्कूलें
Mar 31, 2025, 10:00 IST
RNE Bikaner. प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों का समय 1 अप्रैल से बदल जायेगा। एक पारी स्कूल सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक संचालित होंगे। दो पारी वाले स्कूल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लगेंगे।
प्रत्येक पारी 5.30 घन्टे की होगी। शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों का ग्रीष्मकालीन समय मंगलवार से प्रभावी होगा। स्कूलों में 6 अप्रैल को रामनवमी, 10 को महावीर जयंती, 14 को आंबेडकर जयंती, 18 को गुड फ्राइडे तथा 29 को परशुराम जयंती का अवकाश रहेगा। 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायेगा।