Movie prime

छात्रों को आवेदन करने का आज आखिरी मौका है, 12 जुलाई को प्री पीजी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी

 

RNE Bikaner.

राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान  विश्वविद्यालय ( राजूवास ) में एम वी एससी एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री - पीजी प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज की 30 जून है। इच्छुक विद्यार्थी आज तक आवेदन कर सकते हैं।
 

वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ सुमन्त व्यास के अनुसार विश्वविद्यालय व इससे सम्बद्ध बीकानेर, उदयपुर और जोबनेर ( जयपुर ) स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12 जुलाई को प्री पीजी परीक्षा आयोजित की जायेगी।अधिष्ठाता ( स्नात्तकोत्तर ) प्रो राजेश कुमार के अनुसार परीक्षा के प्रवेश पत्र 7 जुलाई को ऑनलाइन जारी किये जायेंगे। परीक्षा का आयोजन बिकानेर स्थित वेटरनरी महाविधालय में होगा।

परिणाम 20 जुलाई को आयेगा:

एम वी एससी और पीएचडी के विभिन्न विषयों में प्रवेश अभ्यर्थियों को प्री पीजी परीक्षा में प्राप्त मेरिट रेंक के आधार पर दिया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया जायेगा।

FROM AROUND THE WEB