Movie prime

स्कूलों में मातृ - पितृ पूजन दिवस 14 को, वेलेंटाइन डे होता है यह दिन, उसे नये रूप में मनाने का आदेश

 

RNE Bikaner.

जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 14 फरवरी को मातृ - पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन वेलेंटाइन डे होता है। इसलिए विद्यार्थियों को इससे दूर रखने के लिए स्कूलों में मातृ - पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
 

इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने आदेश जारी किया है। सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों तथा संस्था प्रधानों को भेजे आदेश में कहा गया है कि योग वेदांत समिति के सहयोग से स्कूलों में 14 फरवरी को मातृ - पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। 
 

समिति ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि एक पखवाड़े से पूर्व सभी राजकीय व निजी स्कूलों में मातृ - पितृ पूजन दिवस मनाने के लिए पत्र जारी किया जाये। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की ओर से अपने माता - पिता का पूजन, चरण स्पर्श, आरती, आशीर्वाद ग्रहण और नैतिक शिक्षा से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इससे विद्यार्थियों के चारित्रिक विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

FROM AROUND THE WEB