Movie prime

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, 18 मई से लागू, नई भाजपा सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल की नई भाजपा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान ' वंदे मातरम ' गीत का गायन अनिवार्य कर दिया है।
 

मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि यह व्यवस्था 18 मई से लागू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए है कि हर छात्र राष्ट्रगीत के गायन में भाग ले। स्कूलों में अभी राष्ट्रगान ' जन गण मन ' और राज्य गीत ' बांग्लार माटी, बांग्लार जोल गाया जाता है, इसके साथ वंदे मातरम भी गाया जायेगा।

FROM AROUND THE WEB