Skip to main content

पार्टी में प्रदेश स्तर पर होगा बड़ा बदलाव

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

राजस्थान भाजपा में बड़े बदलाव की स्क्रिप्ट लिखने का काम आरम्भ हो गया है। जिलों से लेकर प्रदेश स्तर पर बड़ा बदलाव होना निश्चित है। इसके लिए 3 तीन से पार्टी नेतृत्त्व मंथन करने में लगा हुआ है।

राज्य के कई भाजपा नेताओं से केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बातचीत भी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी राज्य नेताओं से मंथन किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने भी कल नड्डा व अमित शाह से मुलाकात की। राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत से भी पार्टी नेताओं की बात हुई है।

राज्य में इस बार भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा है। 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटें जीती थी मगर इस बार पार्टी की झोली में केवल 14 सीट आई है। इसके बावजूद भाजपा का राज्य पर फोकस है। सांसद घटने के बाद भी यहां से 4 लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। पार्टी यहां अपना खोया जनाधार वापस चाहती है, इसी कारण फोकस कर रही है।

भाजपा प्रदेधाध्यक्ष का बदलना तो तय है। क्योंकि सीएम व अध्यक्ष, दोनों ही ब्राह्मण समाज से आते हैं। इस सूरत में अध्यक्ष का बदलाव तो निश्चित है। राजनीतिक मनोनयन के जरिये भी भाजपा अब राज्य में जातियों को साधना चाहती है। इसके साथ ही अनेक जिला संगठनों की भी खराब रिपोर्ट लोकसभा प्रभारियों व उम्मीदवारों ने दी है, उस आधार पर जिलों में भी परिवर्तन किया जायेगा।