
बीकानेर में 7 जून को मनाई जायेगी ईद – उल – जुहा, ईद उल जुहा का चांद आया नजर, तस्दीक भी हुई
RNE Bikaner.
ईदगाह कमेटी प्रवक्ता एन डी कादरी के अनुसार बीकानेर शहर में बादलों व मौसम खराब होने की वजह से बीकानेर के आसपास सहित अन्य जगहों से सत्यापन किया गया कि चांद नजर आ गया। इन तमाम तसदीको के बाद बीकानेर शहर काजी शाहनवाज हुसैन ने तमाम मौजीजों से गुफ्तगू करने के बाद शहर काजी शाहनवाज हुसैन व ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरमान अली के अनुसार ईद – उल – जुहा 7 जून शनिवार को मनाई जायेगी।
सऊदी अरब में महरिब के बाद चांद देखा गया। चांद नजर आने के बाद ईद उल जुहा की तारीख का ऐलान कर दिया गया। वहां 6 जून को यह पर्व मनाया जायेगा। वहीं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित एशिया के अन्य देशों में ईद उल जुहा का पर्व 7 जून को मनाया जायेगा।