Skip to main content

कर्मचारी नेता, समाजसेवी उस्ता बीकानेर में सामाजिक सद्भाव की मिसाल थे

आरएनई, बीकानेर।
कर्मचारी नेता और समाजसेवी अनवर अली उस्ता का इंतकाल आज 5 फरवरी की रात को हो गया। उस्ता का जनाजा मंगलवार को सवेरे 10 बजे उनके पैतृक निवास उस्ता मोहल्ला से जस्सूसर गेट के बाहर बड़े कब्रिस्तान में ले जाया जाएगा।पिछले कुछ दिनों से उन्हें गले में तकलीफ महसूस हो रही थी। इसका इलाज चल रहा था। बीकानेर में उस्ता कर्मचारी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही सामाजिक सद्भाव की मिसाल के रूप में जाने जाते हैं।उस्ता गवर्नमेंट प्रेस में अपनी सेवाएं देने के बाद सामाजिक कार्यों के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। वे पेंशनर समाज के लोगों के लिए भी लगातार निस्वार्थ सेवाएं देते रहे हैं। हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए हज कमेटी के साथ जुड़कर भी लगातार सेवाएं प्रदान करते रहे हैं।