Bhojpuri Video Viral : पवन सिंह के साथ रोमांस कर ट्रोल हुई सलमान खान की यह एक्ट्रेस
भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचान के बाद सुपर स्टार पवन सिंह ने बालीवुड में इंट्री कर ली है। हालांकि वह बॉलीवुड की फिल्म में काम नहीं कर रहे, लेकिन वह बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे है। अब जिसके साथ काम कर रहे वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सलमान खान के साथ काम कर चुकी है। उनका नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से भी जुड़ा था।
लेकिन अब वह एक्ट्रेस भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में वीडियो वायरल हुआ है। वीडियों में पवन सिंह के साथ गाने की शूटिंग करते हुए नजर आ रही है। इस गाने में पवन सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बरसात में डांस करते हुए नजर आ रही है। जहां पर किसी फैंस ने इस शूटिंग का चुपके से वीडियो बना लिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जैसे ही वह वीडियो इंस्टाग्राम डाली गई तो वह वायरल हो गई।
इसमें पवन सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के साथ बरसात में गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ नाम जुड़ा होने के कारण एक्ट्रेस जरीन खान इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। जहां पर जरीन खान के फैंस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसमें एक फैंस ने लिखा कि जरीन खान के अब ऐसे दिन आ गए जो भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना पड़ रहा है।
जैसे यह कामेंट किया तो पवन सिंह के फैंस ने उनको मुंह तोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। जहां पर पवन सिंह के फैंस सोनी सागर ने लिखा कि पवन सिंह एक लोकल एक्टर नहीं है और वह हर जगह पर प्रसिद्ध है। इस तरह प्रदीप साहनी ने लिखा कि पवन सिंह का भी अपना नाम है। राजपुत गौरव ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री को 400 मिलियन लोग सुनने वाले हैं।
जैसे कि जरीन खान के फैंस ने कामेंट किया था, उसी अंदाज में पवन सिंह के फैंस अंकित सिंह राजपुत ने लिखा कि मैं तो सोच रहा हूं कि पवन सिंह के कैसे दिन आ गए है, जो इसके साथ शूटिंग कर रहे है। इसी तरह मनीष झा ने जरीन खान को ट्रोल करते हुए लिखा कि इसके कैस दिन आ गए है, जिसको पवन सिंह के साथ काम करना पड़ रहा है। पैसा मिला तो सब संभव है। इसी तरह एक फैंस ने लिखा कि सन्नी लियोन भी भोजपुरी इंडस्ट्री में आ गई थी।
येलो साड़ी में दिखाई दी जरीन खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की करियर की शुरुआत सुपर स्टार सलमान खान के साथ हुई थी। अब वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह साथ गाने की शूटिंग करते हुए नजर आई। इसमें जरीन खान एक्ट्रेस ने येलो कलर की साड़ी पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। इसी तरह पवन सिंह व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुए है। इस दौरान उनके दो वीडियो वायरल हुए है।
इसमें एक गाने में पवन सिंह के साथ बरसात में डांस करते हुए नजर आ रही है, जबकि दूसरी वीडियो में जरीन खान को शूटिंग के सीन को समझाते हुए नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हुई है।