Movie prime

सचिन के बेटे अर्जुन की सगाई, मुंबई के बिजनेस परिवार से है रिश्ता

 

RNE Network.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारत की रन मशीन सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। अर्जुन की सगाई सानिया चंडोक से हुई है।

सानिया चंडोक रवि घई की पौत्री है। यह फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है। वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड के मालिक है।
 

आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन बेहद सीमित रहा था। क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई इंडियन ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया था।