Movie prime

Bhojpuri glamor actress : भोजपुरी ग्लैमर एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी करके सबको चौकाया

शादी की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए शेयर, बॉयफ्रेंड संग वीडियो वायरल होने पर आई थी सुर्खियों में 

 

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमर गर्ल्स के नाम से जाने वाली एक इंडस्ट्री ने गुपचुप तरीके से शादी करके अपने फैंस को चौका दिया है। इस ग्लैमर गर्ल्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी अदाओं से जलवा बिखेरकर सभी को अपना चहेता बना दिया था। इस एक्ट्रेस ने भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे तमाम स्टार्स संग बेहतर काम किया था और भोजपुरी इंडस्ट्री को उठाने का काम किया था, लेकिन इसी बीच में उनका एक वीडियो वायरल होता है।

वीडियो वायरल होते ही यह एक्ट्रेस डिप्रेशन में चलती जाती है और उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में अचानक ही ग्राफ नीचे गिर जाता है। हम बात कर रहे है भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रियंका पंडित  की। उनका वीडियो वायरल होने के बाद वह सुर्खियों में आ गई थी, लेकिन इसके बाद ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर भगवान कृष्ण की भक्त बन चुकी है।

जहां पर वह भगवान श्रीकृष्ण के फोटो व संत प्रेमानंद महाराज की भक्त में लीन दिखाई देती थी। इसी बीच में प्रियंका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो डाला तो वह फिर से सुर्खियों में आ गई है। इसकी वजह है एक्ट्रेस की शादी। हाल ही में उन्होंने सीक्रेट शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर करके सभी को चौंका दिया है। 

Bhojpuri glamor actress

प्रियंका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह कृष्ण भक्ति में लीन नजर आती हैं। जब उनका बॉयफ्रेंड संग वीडियो वायरल हुआ तो उससे ब्रेकअप हो गया। हालांकि, प्रियंका पंडित ने बॉयफ्रेंड संग वायरल हुए वीडियो को गलत बताया था। 

शादी की शेयर की तस्वीर

Bhojpuri glamor actress : भोजपुरी ग्लैमर एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी करके सबको चौकाया

इस बीच एक्ट्रेस अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह शादी श्रृंगार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका ने वेडिंग अपडेट देते हुए जिस अकाउंट के साथ कोलैब किया उसका नाम हरि सेवक है। ये उनके हसबैंड का इंस्टाग्राम अकाउंट है।

एक्ट्रेस ने अब तक अपने पति की झलक नहीं दिखाई है। प्रियंका की ये तस्वीरें देखकर उनके फैंस हैरान हैं। लोग इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।