Bhojpuri song: ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, खेसारी लाल और सपना चौहान का ग्लैमर डांस फैंस को आया पसंद
Khesari Lal and Sapna Chauhan song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी एक्टिंग व गानों के साथ नए रिकार्ड बनाते जा रहे है। खेसारी लाल यादव की प्रसिद्धि केवल भोजपुरी तक नहीं बल्कि देश विदेश तक पहुंच गई है। जहां पर खेसारी लाल यादव अपने गानों (Khesari Lal song) पर हेरोइन के साथ ग्लैमरस डांस करके हर किसी को हैरान कर देते है।
खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है। इसी का परिणाम कि उनका कोई भी गाना लांच होता है, तो वह कुछ ही घंटों में लाखों की संख्या में पहुंच जाता है। इनके गाने हर बार नया रिकार्ड बना रहे है। आज भी हम खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘नींबू खरबूजा भईल 2' के बारे में बताने जा रहे हैं। इस गाने ने सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है।
‘नींबू खरबूजा भईल 2' गाना यूट्यूब पर पहुंचा 462 मिलियन पार
खेसारी लाल और करिश्मा कक्कड़ की आवाज में ‘नींबू खरबूजा भईल 2' गाना यूट्यूब पर पूरा धमाल मचा रहा है।
इस गाने को अब तक 462 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ गाने में भोजपुरी (Khesari Lal Bhojpuri song) अभिनेत्री सपना चौहान साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 24 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी में लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है।
‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ गाने में सपना चौहान (Sapna Chauhan) ने दिखाया ग्लैमर डांस
खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ की आवाज में भोजपुरी गाने ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ में सपना चौहान (Sapna Chauhan video song) ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही है। उनका ग्लैमरस डांस दर्शकों को बार-बार यूट्यूब पर इस गाने को देखने के लिए मजबूर कर रहा है। जिसके चलते इस गाने के व्यूज भी लगातार बढ़ते जा रहे है। हालांकि गाना काफी पुराना हो चुका है, लेकिन ग्लैमरस डांस दर्शकों को बार-बार देखने को मजबूर कर रहा है।
11 दिसंबर 2023 को रिलीज किया गया था भोजपुरी गाना ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’
खेसारी लाल और करिश्मा कक्कड़ की आवाज में भोजपुरी गाना(Khesari Lal and Karishma kakkar song) ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ लगभग डेढ़ साल पहले 11 दिसंबर 2023 को “वेस्ट भोजपुरी" यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। यह गाना खेसारी लाल यादव के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में से एक है। गाने में सपना और खेसारी के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।सपना काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी इस गाने में कदम से कदम मिलकार बेहतरीन डांसिंग स्किल्स दिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं ।