Bhojpuri Song: पवन सिंह का ‘धनी हो सब धन' भोजपुरी गाना पहुंचा 400 मिलियन के करीब, भोजपुरी इंडस्ट्री में मची खलबली
Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में सिंगर्स द्वारा एक से बढ़कर एक हिट गाने (Bhojpuri hit song) दिए गए हैं। भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले लोगों द्वारा इन गानों को खूब देखा जा रहा है। लेकिन आजकल पवन सिंह के गाने ‘धनी हो सब धन' भोजपुरी इंडस्ट्री में खलबली मचा रखी है। यह गाना लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह का ‘धनी हो सब धन' गाना भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला ऐसा गाना बनने जा रहा है जो सबसे कम समय में 400 मिलियन पर पहुंचेगा।
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के इस गाने (Pawan Singh song) को दर्शकों का अपार स्नेह मिल रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को देखने और सुनने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह और शालिनी की गजब की कैमिस्ट्री और डांस मूव्स की खूब तारीफ की जा रही है।
पवन सिंह और शिवानी सिंह ने दी है ‘धनी हो सब धन' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को आवाज
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट गाने ‘धनी हो सब धन' गाने को पावर स्टार पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने में पावर स्टार पवन सिंह की दमदार और शिवानी सिंह (Pawan Singh and Shivani Singh song) की सुरीली आवाज में फंस का दिल जीत लिया है। दर्शकों द्वारा गाने में पवन सिंह के दमदार अभिनय के भी खूब तारीफ की जा रही है। इस खूबसूरत भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) में व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे सिंगर्स और कलाकारों के लिए टेंशन पैदा कर दी है। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है।
पावर स्टार पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी ने किया है गाने में दमदार डांस
भोजपुरी गाने ‘धनी हो सब धन' (Bhojpuri Song Dhani Ho Sab Dhan) में पावर स्टार पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी ने दमदार का डांस किया है। इस गाने में पवन सिंह और शालिनी की गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिली है। फैंस द्वारा गाने में पावर स्टार पवन सिंह और क्वीन शालिनी (Queen Shalini) के डांस मूव्स की खूब तारीफ की जा रही है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो (Bhojpuri video song) को यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने को प्रोड्यूस अजय सिंह द्वारा किया गया है और गाने में कोरियोग्राफर का काम असलम खान ने किया है।
यूट्यूब पर पहुंचा 400 मिलियन के करीब
भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘धनी हो सब धन' को यूट्यूब पर 31 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया था और 1 वर्ष 5 महीने में गाने को 39 करोड़ 66 लाख 29 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। यानी यह गाना 400 मिलियन के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले लोगों द्वारा मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस के चलते इस गाने के व्यूज में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 17 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
‘धनी हो सब धन' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) की तारीफ में यूजर्स द्वारा यूट्यूब पर अब तक 90 हजार से अधिक कमेंट किया जा चुके हैं। एक यूजर्स मासूम सिंह में गाने की तारीफ में लिखा, ‘ये गाना नही पावर स्टार का भूचाल है मैं इस गाने को रोज दस बार सुनता हूं, बहुत ही मस्त गाना लगता है'।