Movie prime

Bhojpuri Song : नीलकमल सिंह, सृष्टि उत्तराखंडी के भोजपुरी गाने ने कर दिया कमाल, 18 करोड़ व्यूव पहुंचे

फैंस नीलकमल सिंह व सृष्टि उत्तराखंडी के रोमांस की जमकर तारिफ कर रहे है
 
 

भोजपुरी इंडस्ट्री गायक नीलकमल सिंह व सृष्टि उत्तराखंडी के गाने ने कमाल कर दिया है। गाने में दोनों की डांस की जबरदस्त केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दिए और उनके फैंस ने यूट्यूब पर भी इतना ही प्यार दिया। जहां पर उनका गाना लगातार नए रिकार्ड बनता जा रहा है। फैंस को उनका गाना इतना पंसद आ रहा है कि इस गाने के 18 करोड़ 88 लाख से ज्यादा व्यूव पहुंच गए है।

जहां पर लाखों की संख्या में प्रतिदिन इस गाने को बार-बार देखा जा रहा है। हालांकि भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार देश व विदेश में लोकप्रिय होती जा रही है और भोजपुरी गानों को सुनने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पहले जहां निरहुआ से लेकर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गानों को उनके फैंस भर भरकर प्यार देते थे और नीलमकमल सिंह भी इतनी रफ्तार से आगे बढ़ते जा रहे है। उनके गांव यूट्यूब व सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे है। 


भोजपुरी गायक नीलमकमल सिंह का 'धरS कमर राजा जी' गाना लगभग दस माह पहले रीलिज हुआ था। इस गाने के रीलिज होते ही भोजपुरी इंडस्ट्री के फैंस ने जमकर लुफ्त उठाया।  नीलकमल सिंह ने इस गाने में जहां बेहतर बोल दिए गए है और उनकी इस गाने में सृष्टि उत्तराखंडी के साथ डांस की हुई बेस्ट केमिस्ट्री ने गाने की लोकप्रियता को ओर ज्यादा बढ़ा दिया। इस गाने में नीलकमल सिंह व सृष्टि उत्तराखंडी का रोमांस भरपूर दिखाई दे रहा है। 

आपको बता दे कि दस माह पहले भोजपुरी गाने को नीलकमल सिंह ने अपने  ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। जहां पर इस गाने के अब तक 18 करोड़ 88 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग इस गाने को देख चुके है। इतनी ज्यादा व्यूव आना इस गाने की लोकप्रियता को  दिखा रहा है।

यूट्यूब पर अपलोड उनके गाने के नीचे फैंस नीलकमल सिंह व सृष्टि उत्तराखंडी के रोमांस की जमकर तारिफ कर रहे है और उनका कहना है कि भविष्य में यह जोड़ी ऐसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल करते रहेंगे।