नेटफ्लिक्स फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बढ़ा विवाद, प्रदर्शन पर बैन की मांग की जा रही है, प्रचार सामग्री हटाई
Feb 7, 2026, 11:19 IST
RNE Network.
नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ' घूसखोर पंडत ' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भोपाल, प्रयागराज सहित देश के कई हिस्सों में ब्राह्मण संगठनों ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर इसे बैन करने की मांग की है।
इसे जातिवादी और अपमानजनक मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। मनोज वाजपेयी स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर और उनकी टीम पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के अनुसार इस फिल्म का कंटेंट ऐसा लग रहा है कि इससे जातिगत, अपमान, सामाजिक आक्रोश और शांति भंग होने की आशंका है। वहीं निर्माता नीरज पांडे ने कहा है कि वह फिल्म की प्रचार सामग्री को हटा रहे है। फिल्म किसी भी जाति का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म पर आपत्ति जताई है।

