RudraNewsExpress_Logo

Olympian Deepa Malik :  ओलिंपिक पदक विजेता दीपा मलिक की जिंदगी अब सिल्वर स्क्रीन पर,  कंगना रनौत निभाएंगी दीपा मलिक की भूमिका 

दीपा मलिक ने रीढ़ की चोट के बाद भी हार न मानते हुए 2016 रियो पैरालिंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीता था। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स और विश्व स्तर की कई प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर भारत का नाम रोशन किया।

 

भारत की पहली महिला पैरा ओलिंपिक पदक विजेता दीपा मलिक की जिंदगी अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। उनकी प्रेरणादायक यात्रा को फिल्म के रूप में दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दीपा मलिक की भूमिका निभाएंगी। इस बाबत कंगना और दीपा मलिक के बीच लंबी बातचीत हुई।

दीपा मलिक ने रीढ़ की चोट के बाद भी हार न मानते हुए 2016 रियो पैरालिंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीता था। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स और विश्व स्तर की कई प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर भारत का नाम रोशन किया। इससे पहले पैरा तैराक मुरलीकांत पेटकर पर चंदू चैंपियन फिल्म बनी थी। जिसमें कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भारतीय पैरा ओलिंपिक समिति के उपाध्यक्ष एसपी सांगवान ने कहा फिल्म से पैरा खेलों को पहचान मिलेगी।

दीपा भारत 2016 पैरालिंपिक खेलों में शॉटपुट में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वह महिला बाइकर, तैराक व कार रैली बाज भी हैं। यमुना में विपरीत प्रवाह के साथ 1 किमी तैरने का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है।

दीपा ने 23 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं और वह 3 बार एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला एथलीट रही हैं। 2020 में भारतीय पैरालिंपिक समिति की अध्यक्ष का पद संभाला। उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि दीपा मलिक का किरदार निभाना गौरव की बात है। उनकी जिद, जुनून और हिम्मत को पर्दे पर उतारना मेरे लिए चुनौती और सम्मान दोनों हैं।

पैस ओलिंपिक पदक विजेता दीपा मलिक ने कहा कि जीवनकथा को कंगना जैसी दमदार अदाकारा पर्दे पर जीवंत कर रही हैं, यह उन्हें गर्व से भर देता है। उनके जीवन से कोई प्रेरणा लेकर अपने जीवन में साहस भरेगा।
 

FROM AROUND THE WEB