खुशखबरी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह
Aug 1, 2026, 11:58 IST
RNE Sports.
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए व क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खुश खबर है कि इसी माह से आरम्भ होने वाली भारत - श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह भी खेलते नजर आएंगे।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए है और वे श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे। बुमराह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ( सीओई ) ने इस सीरीज में खेलने की अनुमति दे दी है।
बुमराह को उनकी फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह हाल ही में इंग्लैंड टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट के कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में बाहर बैठना पड़ा। लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हो गए हैं।

