Harry Potter series : हैरी पॉटर सीरीज का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज, क्रिसमस पर होगी रिलीज
Harry Potter Teaser : वार्नर ब्रदर्स की 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब 'हैरी पॉटर' एक नई वेब सीरीज के तौर पर वापसी कर रही है। एचबीओ ने लंदन में आयोजित एक खास इवेंट में सीरीज का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है।
यह सीरीज जेके रोलिंग की पहली किताब 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' पर बेस्ड होगी और साल 2026 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। डोमिनिक मैकलाफलिन इस बार हैरी पॉटर का रोल निभा रहे हैं। टीजर की शुरुआत उन्हीं यादों को ताजा करती है जिससे करोड़ों फैंस का बचपन जुड़ा है। इसमें हैरी की आंट उसे परेशान करती दिखती हैं लेकिन तभी हॉगवर्ट्स से आने वाला 'दाखिले का खत' सब कुछ बदल देता है।
टीजर में हैग्रिड और हैरी की मुलाकात के साथ-साथ प्लेटफॉर्म 9, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीजली के साथ हैरी की पहली मुलाकात की झलक दिखाई गई है। टीजर में हैग्रिड छोटे हैरी पॉटर से कहता है...' तुम्हारे माता-पिता अब तक मिले लोगों में सबसे बहादुर और दयालु इंसान थे। उन्होंने हमेशा वही किया जो उन्हें सही लगा। अगली बार जब मैं तुमसे मिलूंगा, तो वह हॉगवर्ट्स में होगा।' ये ओटीटी प्लेटफॉर्म एचबीओ की लाइव-एक्शन सीरीज है।
दो दिन में एक मिलियन लोगों ने देखा टीजर
हैरी पॉटर सीरीज का टीजर जारी होते ही लोगों ने उसको हाथों हाथ लिया। जहां टीजर देखने वालों की होड़ लगी हुई है। दो दिन पहले रिलीज हुए टीजर को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। जहां पर दो दिन में ही लगभग एक मिलियन लोग हैरी पॉटर सीरीज के टीजर को देख चुके है। अब लोग इस सीरीज को रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

