Movie prime

IND vs NZ 1st T20: lभारत व न्यूजीलैंड के बीच पहला टी - 20 मैच आज नागपुर में, आज शाम 7 बजे शुरू होगा यह मैच, कड़ी टक्कर होगी

 

RNE, Cricket Desk.

भारत और न्यूजीलैंड के मध्य आज से टी - 20 सीरीज आरम्भ हो रही है। सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे नागपुर में आरम्भ होगा। यह सीरीज 5 मैचों की है। अगले महीने आरम्भ हो रहे टी - 20 विश्व कप से पहले भारत की यह अंतिम सीरीज है।
 

वनडे सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड टीम का जोश हाई है। वो सीरीज न्यूजीलैंड ने 2 - 1 से जीती थी। नागपुर के मैदान पर दोनों टीमों के मध्य एक टी - 20 मैच 2016 में खेला गया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 47 रन से जीता था। इस कारण बढ़त न्यूजीलैंड को है मगर कांटे की टक्कर होने के आसार है।

FROM AROUND THE WEB