IND W vs PAK W: भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को धूल चटाई, अपने ग्रुप के पहले मैच में 64 रनों से करारी शिकस्त दी
RNE Sports.
आईजीसी महिला टी - 20 विश्व कप के ग्रुप - 1 में भारत ने कल रात बर्मिंघम में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने इस मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने पाकिस्तान को टी 20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथी बार परास्त किया है। भारत ने अपना दबदबा कायम रखा है।
विश्व कप के इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान की महिला टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा 5 विकेट लिए। भारत ने वर्ल्ड कप में पाक से कुल 9 मैच खेले हैं और उसमें से 7 जीते हैं। केवल 2 मैच हारे है। अब भारतीय टीम 17 जून को नीदरलैंड से खेलेगी।
दीप्ति प्लेयर ऑफ द मैच बनी:
स्पिनर दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय टी 20 में सर्वाधिक 166 विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गयी। इन्होंने थाईलैंड की पुथावोंग को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने कुल 165 विकेट ले रखे हैं।

