Movie prime

सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार रखने उतरेगा भारत, आज बांग्लादेश से मुकाबला

 

RNE Sports.

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी - 20 क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए मैनचेस्टर के मैदान में उतरेगी।
 

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड शानदार है। भारत का पलड़ा भी भारी है मगर टीम को यदि सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे। खासकर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हर हाल में जीतना होगा, जो ग्रुप - 1 में लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। ऐसे में बांग्लादेश को हराकर भारत अपनी उस मैच के लिए मजबूत तैयारी कर सकती है।

भारत - बांग्लादेश का अब तक का रिकॉर्ड:

भारत हमेशा ही बांग्लादेश पर हावी रही है। भारत ने अब तक बांग्लादेश से कुल 23 टी - 20 मैच खेले हैं। जिनमें से 20 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि बांग्लादेश केवल 3 मैच जीत सकी है।

FROM AROUND THE WEB