Movie prime

भारत - दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज रायपुर में, भारत के पास अजेय बढ़त का आज रहेगा असर

 

RNE, Sports Desk.

भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच मौजूदा श्रृंखला का दूसरा वनडे मैच आज खेला जायेगा। यह मैच रायपुर में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे आरम्भ होगा।
 

भारत के पास यह मैच जीतकर अजेय बढ़त बनाने का अवसर है। इस मैच में भी सबकी नजर रोहित शर्मा व विराट कोहली पर होगी। इन दोनों ने रांची में हुए पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित ने जहां सर्वाधिक छक्के बनाने का रिकॉर्ड बनाया तो विराट ने किसी भी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया, ये रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था।
 

पंत या गायकवाड़, किसको मौका:
 

रायपुर के इस वनडे में अंतिम एकादश में ऋषभ पंत को अवसर मिलेगा या ऋतुराज गायकवाड़ को फिर से अवसर मिलेगा, यह देखना होगा। पहले मैच में गायकवाड़ का खास प्रदर्शन नहीं रहा था। उन्होंने 14 गेंदों में महज 8 रन बनाए थे।

FROM AROUND THE WEB