टी 20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला अमेरिका से, गत चेम्पियन भारत आज से शुरू करेगी खिताबी अभियान
Feb 7, 2026, 11:01 IST
RNE Sports.
आज से आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। यह टूर्नामेंट करीब एक महीनें चलेगा और 20 टीमों के बीच मुकाबला होगा।
सभी की नजरें खासतौर पर मेजबान और मौजूदा चेम्पियन भारत पर होगी जो आज अपना पहला मैच अमेरिका से खेलने उतरेगी। भारतीय टीम ने 2024 विश्व कप में अमेरिका के साथ एकमात्र मैच खेला था और 7 विकेट से जीत हासिल की थी। आज भारत और अमेरिका का मैच शाम 7 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
आज के अन्य मुकाबले:
आज ग्रुप ए में पाकिस्तान का नीदरलैंड से सुबह 11 बजे कोलंबो में मुकाबला होगा। वहीं ग्रुप सी का मैच दोपहर 3 बजे कोलकाता में वेस्टइंडीज व स्कॉटलैंड के बीच होगी।

