Movie prime

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल और डेज़ी शाह नए गाने ‘नथुनिया 2' ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, कुछ ही घंटे में पहुंच मिलियन के करीब

 

Khesari Lal and Daisy Shah Song: नया भोजपुरी गाना नथुनिया 2 रिलीज होते ही जमकर गर्दा उड़ा रहा है। ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल (Khesari Lal) और बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह के ‘नथुनिया 2' भोजपुरी गाने (New Bhojpuri song) ने आज दर्शकों का इंतजार खत्म कर दिया है। आज 23 जून को खेसारी लाल यादव और डेजी शाह का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद कुछ ही घंटे में 10वें नंबर पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने ने 
आज सुबह 7:00 बजे यूट्यूब चैनल ‘सरगम भोजपुरी हम' यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह गाना ट्रेडिंग लिस्ट में 10वें नंबर पर पहुंच गया है।

‘नथुनिया 2' गाने को 5 घंटे में देख चुके हैं 11 लाख से अधिक लोग 

भोजपुरी गाना ‘नथुनिया 2' यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी लाल यादव और डेजी शाह के इस गाने को 5 घंटे में ही 10 लाख लोग देख चुके हैं, यानी कुछ ही समय में यह गाना एक मिलियन पार पहुंच चुका है। भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘नथुनिया 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह (Daisy Shah) ने इस गाने में अपनी मदमस्त अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है। 

भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और डेजी शाह की जोड़ी का डांस भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद आ रहा है। ‘नथुनिया 2' गाने में दुल्हन की ड्रेस में सजी डेजी शाह (Daisy Shah) काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। यह गाना बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में जमकर ट्रेंड कर रहा है।

खेसारी लाल यादव का गाने में दिखाई दिया अलग अंदाज

भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का ‘नथुनिया 2' गाने में अलग ही अंदाज देखने को मिला है। इस गाने में खेसारी लाल यादव अपने बाहों पर टैटू गुदवाए हुए बेहद खुबसूरत लग रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह के साथ खेसारी लाल यादव का यह रोमांटिक सॉन्ग फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में  कोरियोग्राफी रोहित शेट्टी ने की है। 

गाने को यूट्यूब पर पहले 5 घंटे में ही 1 लाख 30 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव की तारीफ में एक युजर्स ने भोजपुरी भाषा में लिखा, “केहू कितनो गावत बजावत रहो खेसारी लाल ना बन पाई चाहे भोजपुरी के सिंगर होखे चाहे बॉलीवुड के खेसारी एक ब्रांड है"।

FROM AROUND THE WEB