Movie prime

Bhojpuri Song: खेसारी लाल का प्रेमानंद महाराज के साथ भोजपुरी गाना मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो 

भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अक्सर तड़क-भड़क वाले और रोमांटिक गाने ज्यादा निकलते हैं। लेकिन ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' गाने में खेसारी लाल का दर्शकों को अलग ही अंदाज देखने को मिला है। इस गाने में खेसारी लाल यादव पीले कपड़ों में पूरी तरह से भगवान की भक्ति में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
 
BHOJPURI SONG

Khesari Lal New Song: भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री में ट्रेडिंग के मामले में हमेशा छाए रहते हैं। भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले दर्शकों को खेसारी लाल का हर गाने में एक नया अंदाज देखने को मिलता है। कल 19 जून को खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज के साथ एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) रिलीज किया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) की आवाज में ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' भोजपुरी गाने को एक ही दिन में यूट्यूब पर 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गाना पूरे भक्तिमय माहौल में फिल्माया गया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है। 

‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' गाने में अलग अंदाज में दिखाई दिए खेसारी लाल

भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अक्सर तड़क-भड़क वाले और रोमांटिक गाने ज्यादा निकलते हैं। लेकिन ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' गाने में खेसारी लाल का दर्शकों को अलग ही अंदाज देखने को मिला है। इस गाने में खेसारी लाल यादव पीले कपड़ों में पूरी तरह से भगवान की भक्ति में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) और उनके आश्रम व खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक विजय वर्मा ने दिया है। 

यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने की सारी की तारीफ में लिखा, यकीन मानिए खेसारी जी आप भक्ति गाने में और ज्यादा मीठा आवाज में गाते हैं। ऐसा गाने लगे ऐसा गीत आने लगे तो बहुतों को रियाज करना पड़ेगा या गाना छोड़ देंगे। मनोज मतलबी और आपका जोड़ी अगर हमेशा साथ मिलकर कुछ भी लाएगा तो यह भोजपुरी में एक नया अध्याय होगा। 

वहीं एक अन्य यूजर्स लिखते हैं, कुछ गाने सिर्फ कानों से नहीं, रूह से सुने जाते हैं... ये वही गाना है। हर शब्द, हर सुर जैसे दिल की गहराइयों में उतरता चला जाता है। सुनते-सुनते नज़रें भीग जाती हैं और दिल कहता है, काश ये पल यहीं थम जाए।