खेसारी लाल यादव का इस खूबसूरत एक्ट्रेस से हुआ अफेयर! बोली- 'मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं '
Khesari Lal Yadav Akanksha Puri : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की कई एक्ट्रेसेज से अफेयर की चर्चा चलती रहती है। हालांकि खेसारी लाल यादव शादीशुदा है और हर बार ऐसी अफवाहों से किनारा कर जाते है। इसी बीच में खूबसूरत एक्ट्रेस के बयान से हर किसी को चौका दिया। जहां पर एक्ट्रेस ने कहा कि खेसारी जी से बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। वह मेरे लिए बहुत खास हैं।
इसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया गया। यह एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) है। आकांक्षा पुरी बिग बास शो में आकर चर्चा में आई थी और फिलहाल वह भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही है। उनके कई गाने खेसारी लाल यादव के साथ आ चुके है।
इसके अलावा खेसारी लाल यादव व आकांक्षा पुरी की जिम में एक साथ दिखाई देते है और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने इसको इंस्टाग्राम पर अक्सर अपलोड कर देती है। जैसे ही दोनों की फोटो व वीडियो आते है तो लोग तरह तरह के कयाश लगाने शुरू कर देते है। सोशल मीडिया पर इन दोनों के संबंधों के बारे में चर्चा शुरू हो जाती है।
आकांक्षा पुरी बोली मेरे दिल के करीब हैं
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व आकांक्षा पुरी के बीच में अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच में आकांक्षा पुरी ने खुद आकर इसका जवाब दिया। आकांक्षा पुरी ने कहा कि खेसारी लाल यादव के साथ भी कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इस बीच दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी शुरू हुईं। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया जो कयासों का बाजार गर्म करने के लिए काफी था।
अब आकांक्षा ने खेसारी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है। उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं। वह मेरे दिल के करीब हैं और हमेशा रहेंगे। किसी के भी फैंस कुछ भी बोले, मुझे उससे कोई लेना-देना नहीं है। एक आर्टिस्ट होने के नाते मैं दूसरे आर्टिस्ट का सम्मान करती हूं। आकांक्षा का कहना है कि काम से पहले भी उनका खेसारी संग एक रिश्ता था।
आकांक्षा के दिल के करीब हैं खेसारी
आकांक्षा ने आगे कहा कि यह रिश्ता हमेशा रहेगी और दोस्तों में मस्ती-मजाक चलता है। उनके फैंस क्या बोलते हैं, यह उनकी मर्जी है। मैं एक आर्टिस्ट के तौर पर खेसारी जी से बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। वह मेरे लिए बहुत खास हैं। आकांक्षा के बयान से साफ है कि वह खेसारी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
आपको बता दे कि खेसारी लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं। साल 2006 में उन्होंने चंदा देवी से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम कृति और बेटे का नाम ऋषव है।