मराठी सिनेमा की इस मशहूर अभिनेत्री से 47 लाख की ठगी हुई
Mar 6, 2026, 09:16 IST
RNE Network.
मराठी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री सहित उस फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनेक लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। बताते है, इन ठगों ने खुद को बड़ा बिल्डर व फिल्म निर्माता बताकर मराठी अभिनेत्री सहित कईयों से तकडी रकम भी ऐंठ ली।
मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा ठगी से यह मामला प्रकाश में आते ही बड़ी हलचल हो गयी है। आरोप है कि खुद को बिल्डर व प्रोड्यूसर बताने वाले अविनाश जाधव ने कई अभिनेत्रियों से करीब 47 लाख की कथित ठगी की है। ठगी से पीड़ितो में प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर भी शामिल है।

