Movie prime

Bhojpuri New Song: पवन सिंह के नए भोजपुरी गाने ‘मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, देखें वीडियो 

 
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को सुनने और पसंद करने वाले लोगों की संख्या देश में करोड़ों में है। भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले दर्शक पवन सिंह के नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। आज यूट्यूब पर पवन सिंह के नए गाने (New Bhojpuri song) ‘मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता' की रिलीज होने के बाद फैंस पवन सिंह की दमदार आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Pawan Singh new song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह गाना आज 14 जुलाई को ‘RVF Music' यूट्यूब चैनल पर रिलीज कियागया है। इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। गाने को आवाज (Pawan Singh New song) भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने दी है, हालांकि इस गाने में आपको पवन सिंह परफॉर्मेंस करते हुए दिखाई नहीं देंगे। लेकिन फिर भी पवन सिंह की दमदार आवाज के चलते ‘मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता' भोजपुरी गाने को यूट्यूब पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को रिलीज होने के बाद अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।  

फैंस कर रहे हैं ‘मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता' गाने में पवन सिंह के दमदार आवाज की तारीफ

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को सुनने और पसंद करने वाले लोगों की संख्या देश में करोड़ों में है। भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले दर्शक पवन सिंह के नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। आज यूट्यूब पर पवन सिंह के नए गाने (New Bhojpuri song) ‘मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता' की रिलीज होने के बाद फैंस पवन सिंह की दमदार आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

पवन सिंह की सुरीली आवाज में रिलीज हुआ या भोजपुरी गाना (Pawan Singh new Bhojpuri song) देश के हर कोने में सुना जा रहा है। एक यूजर्स आनंद शिव जाटव ने पवन सिंह की तारीफ में लिखा,  “पवन सिंह जी ने साबित कर दिया की सच मे उनके जैसा बनने मे दूसरा जन्म लेना पड़ेगा, इस बेहतरीन गाने के लिए आपका धन्यवाद"। इस गाने की लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। 

राज भाई, मासूम सिंह, अनीशा सिंह और रिबेल प्रिंस पर फिल्माया गया है यह भोजपुरी गाना

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की आवाज में आज रिलीज हुए ‘मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता' भोजपुरी गाने (New Bhojpuri song) को राज भाई, मासूम सिंह अनीशा सिंह और रिबेल प्रिंस पर फिल्माया गया है। इस गाने के वीडियो में इस बार पवन सिंह (Pawan Singh) दिखाई नहीं देंगे। लेकिन राज भाई, मासूम सिंह, अनीशा सिंह और रिबेल प्रिंस ने गाने में कमाल का डांस और अभिनय किया है। इस गाने को यूट्यूब पर कुछ ही समय में 35 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। गाने में पवन सिंह की आवाज के अलावा अनीशा सिंह की अदाकारी की भी दर्शकों द्वारा खूब तारीफ की जा रही है।