Movie prime

New Bhojpuri Song: पवन सिंह और शिवानी सिंह के सड़िया गाने ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर पहुंचा 306 मिलियन पार, देखें वीडियो

 

Pawan Singh and Shivani Singh Bhojpuri song: पवन सिंह और शिवानी सिंह का एक भोजपुरी गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने के व्यूज में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भोजपुरी गाने ‘साड़िया' को अब तक 306 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इस खूबसूरत गाने की लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। 

यूट्यूब पर इस गाने को 11 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया था और अब तक 12 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। श्याम सुंदर ने इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में शानदार म्यूजिक दिया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने को देखकर फैंस द्वारा भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की खूब तारीफ की जा रही है। 

पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ पलक वर्मा ने दी है इस गाने में शानदार प्रस्तुति 

यह भोजपुरी गाना पावर स्टार पवन सिंह और पलक वर्मा पर फिल्माया गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ पलक वर्मा (Palak Verma) ने शानदार प्रस्तुति दी है। दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री ने गाने में फैंस का दिल जीत लिया है। पवन सिंह के फैंस द्वारा इस गाने को इंटरनेट पर बार-बार सर्च किया जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह ऐसे स्टार हैं जिनके गाने बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में पसंद किए जाते हैं। इनके नए गाने 'सड़िया' भारत के हिंदी भाषी क्षेत्रों में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल 

पवन सिंह और शिवानी सिंह की आवाज 2024 में रिलीज हुआ ‘सड़िया' गाना (Pawan Singh and Shivani Singh song) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। व्यूज के मामले में यूट्यूब पर इस गाने का तूफान सा आ गया है। अब तक इस गाने को 30 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। जिस रफ्तार से इस गाने के व्यूज बढ़ रहे हैं, उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह गाना 400 मिलियन पार हो जाएगा। 

गाने में पवन सिंह के साथ पलक वर्मा के शानदार अभिनय और डांस की दर्शकों द्वारा खूब तारीफ की जा रही है। पवन सिंह के दमदार अंदाज और पलक वर्मा की शानदार अभिनय के साथ शिवानी सिंह की सुरीली आवाज के चलते यह गाना इंटरनेट पर ट्रेडिंग लिस्ट में चल रहा है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर ‘सड़िया' गाने से दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं।