Movie prime

'देवघर के राजा' गाने से पवन सिंह ने सुपरहिट गानों के बाजार में मचाया धमाल, घंटों में पहुंच गए दो मिलियन से ज्यादा व्यूव

गाना रीलीज होते ही कुछ ही घंटों में मिलियन में पहुंच जाता है। उनकी मधुर आवाज के साथ बेहतर एक्टिंग लोगों को अपना दिवाना बना रही है और इसी कारण से उनके गानों को बार-बार देखने को लोग मजबूर हो रहे है।

 

Devghar Ke Raja Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर डुपर स्टार पवन सिंह एक के बाद एक हिट गाने दे रहे है। पूर्वाचंल के अंतर्गत आने वाले राज्यों के अलावा  उनके गाने पूरे देश के अलावा विदेशों में देखे जा रहे है। इसका का परिणाम है कि उनका कोई भी गाना रीलीज होते ही कुछ ही घंटों में मिलियन में पहुंच जाता है। उनकी मधुर आवाज के साथ बेहतर एक्टिंग लोगों को अपना दिवाना बना रही है और इसी कारण से उनके गानों को बार-बार देखने को लोग मजबूर हो रहे है।

जहां पर तक बात की जाए तो उनके फैंस भी उनका नाया गाना रीलीज होने का इंतजार करते रहते है। उनकी फैंस फ्लाइंग का इससे पता चलता है कि अगर वह किसी भी प्रदेश में चले जाए तो वहां पर उनसे मिलने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ जुट जाती है।  अब फिर से पवन सिंह ने सुपरहिट गानों का बाजार लोगों के बीच खूब धमाल मचाया है। हाल में ही उनके रीलीज हुए गाने 'देवघर के राजा' ने कुछ ही घंटों में रिकार्ड बना दिया है। 

पवन सिंह का यह गाना सावन माह में भगवान शिव को समर्पित बनाया है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महरा नजर आ रही हैं। गाने ने 48 घंटे में दो मिलियन से व्यूज भी पार कर लिए हैं। इस गाने में पवन सिंह और श्वेता महरा के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसलिए इस गाने को बार-बार यूट्यूब पर सुना जा रहा है।

इस गाने को पवन सिंह अपने अलग अंदाज में आनी लोकल व भारतीय संस्कृति को दिखा रहे है और खुद भी इस गाने में भगवान शिव की भक्ति के रंग में दिखाई दे रहे है। पवन सिंह इन दिनों एक के बाद एक खूबसूरत गानों से अपने फैन्स का दिल जीत रहे हैं। इस गाने में जहां भक्ति से भरपूर है, वहीं इसमें किए गए डांस ने सभी का दिल जीत लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।