Movie prime

Bhojpuri Ghaghari Song: पवन सिंह ने भोजपुरी गाने ‘घघरी' में दिखाया पावर स्टार वाला अंदाज, धांसू एंट्री देख फैंस भी रह गए दंग

 

Pawan Singh and Shilpi Raj New Song: पवन सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘घघरी' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पावर स्टार के अंदाज में दमदार एंट्री देखकर दर्शन भी दंग रह जाते है। पवन सिंह के दमदार अभिनय के चलते इस गाने को कर सकते बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। यूट्यूब पर लगभग 2 महीने में पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज के नए गाने (New Bhojpuri song) ‘घघरी' 53 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। 

2 महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह गाना इंटरनेट पर खूब सर्च किया जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और आवाज  पवन सिंह और शिल्पी राज (Pawan Singh and Shilpi Raj song) ने दी है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

पवन सिंह और श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया है भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘घघरी' 

‘घघरी' गाने को पवन सिंह और श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया है। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के दमदार अंदाज और श्वेता शर्मा के जबरदस्त डांस मूव्स के चलते ‘घघरी' (नया भोजपुरी गाना) गाने ने इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रखी है। लोग इस गाने को देखकर पवन सिंह की धांसू एंट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

वहीं श्वेता शर्मा (Shweta Sharma) के डांस को भी दर्शकों द्वारा को पसंद किया जा रहा है। शिल्पी राज की सुरीली आवाज और पवन सिंह के दमदार अंदाज़ ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। पवन सिंह (Pawan Singh) के इस खूबसूरत गाने को म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। 

2 महीने में ही यूट्यूब पर देख चुके हैं 5 करोड़ से अधिक लोग 

पवन सिंह और शिल्पी राज के इस खूबसूरत गाने (Pawan Singh and Shilpi Raj New song) ने व्यूज के मामले में यूट्यूब पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ रखी है। यूट्यूब पर इस गाने के व्यूस में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हो रही है। इस खूबसूरत भोजपुरी गाने को कब तक यूट्यूब पर 5 लाख से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में गाने की तारीफ में यूजर्स द्वारा काफी कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। 

एक यूजर्स ने भोजपुरी अंदाज में लिखा, “क्या आवाज है, यार सीधे रूह तक उतर जाता है..हमरा के बुझाता की आज पूरा यूट्यूबा हैंग हो जाई हो राजा.."। वहीं एक दुसरे यूजर्स ने लिखा, “दस बार सुन लिया ये सॉन्ग अभी तक मन नही भर रहा हैं जय हो पॉवर स्टार"। पवन सिंह की सुरीली आवाज और दमदार अभिनय को पसंद करने वालों की संख्या देश में करोड़ों में पहुंच गई है।