अभिनेत्री प्रियंका ने बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर अवार्ड प्रजेंटर होगी इस बार प्रियंका चौपड़ा
Mar 7, 2026, 09:58 IST
RNE Network.
भारतीय सिने जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा ने भारत को बड़ा सम्मान दिलाया है। प्रियंका बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी लगातार सक्रिय है। प्रियंका ने अनेक सफल हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी योगदान दिया है।
अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा जोनस 98 वें एकेडमी अवार्ड्स ( ऑस्कर ) में प्रजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी। विल अरनेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, पॉल मैस्कल और ग्वेनेथ पाल्ट्रो भी प्रजेंटर के तौर पर शामिल होंगे। अवार्ड समारोह 15 मार्च को होगा।

