सलमान खान की इस अभिनेत्री की नजदीकी बनी चर्चा, फिल्म में दिया मौका

चित्रांगदा सिंह को इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा जा रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसमें रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी हैं। अब चित्रांगदा को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। वे जल्द ही अपूर्व लाखिया की अगली फिल्म में नजर आएंगी। इनकी सलमान खान के साथ नजदीकी चर्चा बनी है।
इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इसकी कहानी साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर बेस्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'चित्रांगदा पहली बार सलमान के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। यह पहला मौका है, जब ये दोनों कलाकार परदे पर साथ दिखाई देंगे।
फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू हो जाएगी। कहा जा रहा है कि चित्रांगदा भी जल्द अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है।' बता दें कि चित्रांगदा ने साल 2005 में आई फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
इसमें चित्रांगदा के साथ केके मेनन और राम कपूर नजर आए थे। इसके अलावा चित्रांगदा ने 'ये साली जिंदगी', "इनकार' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।