Movie prime

इंस्पेक्टर बनना चाहती थी सपना चौधरी, इस मजबूरी में बन गई डांसर, आज है करोड़ों की मालकिन

 

Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुकी है। राजस्थान हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोग उनकी खूबसूरती और उनके अदाओं के दीवाने हैं। सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आती है लोग उन्हें देख मर मिटते हैं।

 हालांकि सपना के लिए यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था इसके लिए उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया है और काफी स्ट्रगल के बाद वह इतनी बड़ी डांसर बन पाई है।

 एक समय था जब सपना चौधरी सब इंस्पेक्टर बनना चाहती थी लेकिन मजबूरियों ने उन्हें डांसर बना दिया। आज भी वह अपने पुराने सपनों के बारे में बात करती है।


 पूरे देश में सपना चौधरी का है क्रेज


 सपना चौधरी ने अपने डांस के बदौलत पूरे देश में अपना नाम बनाया है। एक समय में सपना चौधरी ने अपने डांसिंग करियर की शुरुआत एक आर्केस्ट्रा ग्रुप से की थी।


 पिता के निधन के बाद सपना चौधरी ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। यहां से उन्होंने गायकी की शुरुआत की इसके बाद धीरे-धीरे डांस करने लगी।

 सपना चौधरी ने अपने पहले डांस के लिए ₹3000 कमाए थे। पहली बार उन्होंने ढाई लीटर दूध गाने पर डांस किया। दूसरी डांसर के नहीं आने पर सपना चौधरी ने उसे दिन डांस किया और उनका करियर चमक गया।


 सपना चौधरी ने डांस इंडस्ट्री में आने के बाद एक से बढ़कर एक हिट गाने पर डांस किया। सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। सपना चौधरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह बिग बॉस में भी काम कर चुकी है।


 सपना चौधरी का अब क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। अब एक स्टेज शो के लिए सपना चौधरी 20 से 50 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। हालांकि 2 घंटे के कार्यक्रम के लिए वह ₹10 लाख तक चार्ज करती है।