Sidhu Moosewala New Song : सिद्धू मूसेवाला के नए गाने ने रिलीज होते ही बनाया रिकार्ड, पांच मिनट में 3 लाख 25 हजार व्यू, मौत के बाद हुआ रिलीज
barota song sidhu moosewala : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के साढ़े तीन साल बाद शुक्रवार को उसका नया गाना रिलीज हुआ है। उनका नया गाना बरोटा रिलीज (BAROTA Song) होते ही नया रिकार्ड बना दिया। जहां पर इस गाने को देखने के लिए पांच मिनट ही नए रिकार्ड को छु लिया। गाने के रिलीज होने के पांच मिनट बाद 3 लाख 25 हजार से ज्यादा व्यू और 1 लाख कमेंट मिल चुके हैं।
इसी तरह गाने के रिलीज होने के 25 मिनट के बाद इस गाने को लगभग साढ़े छह लाख लोगों ने लाइव देखा और दो लाख से ज्यादा लोगों ने कमेंट करके गाने को पंसद किया। गाना जिस तरीके से तेजी से बढ़ रहा है, उससे लगता है कि गाना नया रिकार्ड बनाने वाला है। यह गाना सिद्धू मूसेवाला ने मौत से पहले रिकार्ड कर लिया था और अब उसकी मौत के साढ़े तीन साल के बाद रिलीज किया गया है।
हालांकि गाने के रिलीज होने के बारे में सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट से पहले ही घोषणा कर दी थी। इसके बाद से सिद्धू मूसेवाला वाले के फैन गाने का रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। गाना जैसे ही रिलीज हुआ तो उनके फैन उस पर टूट पड़े और गाने को बार-बार देखा जा रहा है।
पूरा गाना यहां देखे
बरोटा गीत के हिंदी में मुखड़े
सिद्धू मूसेवाला वाले के गाने एलसी दे वरगा सी गुस्सा जट्ट दा, रंग जमा ताजे स्वराज वरगा, कबूतरियां तेरे जइयां कई पिच्छे सी, मुंडा सरपंचा दा सी वाज वरगा,ओहनूं चढ़ी सी जवानी पट्रोल वरगी, तेरे हुसनां दी नेरी चली पुरे वरगी, जट्ट निरा पट्ट दा वरोदे वरगा (जट्ट का गुस्सा एलसी के जैसा था और रंग नए स्वराज ट्रैक्टर जैसा (लाल) था, कई लड़कियां उसके पीछे घूमती थी लेकिन सरपंच का बेटा वाज जैसा था, उसे जवानी इतनी तेजी से चढ़ी थी जैसे पेट्रोल होता है, तेरे हुसन की आंधी बस ऐसी चली की वट वृक्ष जैसा लड़का हिलाकर रख दिया (BAROTA Song SIDHU MOOSE WALA)
फैन ने गाने को किया काफी पंसद
आपको बता दे कि सिद्धू मूसेवाला वाले के चाहने वाले देश व विदेश में दोनों में है। जहां पर गाने के रिलीज होते ही गाने के व्यू के साथ लाइक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमेंट में काफी फैंन का कहना है कि जिस तरीके से गाना चल रहा है उससे लगता है कि यह गाना नए रिकार्ड बनाने वाला है। यह गाना पहले के गानों का रिकार्ड भी तोड़ देगा।
सिद्धू मूसेवाला के नए गाने बरोटा को बनाने में लगी टीम ने बिहाइंड द सीन का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। गाने को बना रहे द किड स्टूडियो ने फाइनल एडिटिंग का काम करने का एक प्यारा सा बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो डालकर कहा है कि कुछ देर इंतजार करिए, तैयारी पूरी हो चुकी है।

