Movie prime

Superhit Song : 25 साल पुराना यह आइटम सॉन्ग लोगों के दिलों पर करता है राज, देखे पूरा गाना  

 

Superhit Old Song : बॉलीवुड के पुराने हिट गाने आज भी लोगों की पहली पंसद है। जहां पर पुराने सुपरहिट गाने (Superhit Song) आज भी लोगों के दिलों पर राज करते है और उनको यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे ही पुराने सदाबाहर गानों में जहां पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Song), किशोर कुमार के गाने (kishore kumar songs) काफी सुने जाते है, लेकिन इसके बाद बॉलीवुड में 'आइटम सॉन्ग' (item song) की भरमार रही है।

25 वर्ष पहले बना ऐसा ही बॉलीवुड फिल्म (bollywood movie) का गाना आज भी बुढ़ों से लेकर जवानों के दिलों पर राज करता है। इस सुपरहिट पुराने गाने (superhit old songs) में 2000 के दशक में गानों की दुनिया में हलचल मचा दी थी। इस गाने में 'हसीना' के लटकों-झटकों पर सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बूढ़े भी अपना दिल हार बैठे थे। 

25 साल पहले इस गाने ने मचाई थी सनसनी

हम जिस पुराने गाने की बात कर रहे हैं, वह 25 साल पहले 2001 में रिलीज हुई बॉबी देओल की सुपरहिट फिल्म 'आशिक' का है। मूवी में भले ही बॉबी देओल के अपोजिट मुख्य भूमिका में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) थीं, लेकिन फिल्म के एक आइटम सॉन्ग के जरिए पूरी लाइमलाइट गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने चुरा ली थी।

बॉबी देओल की फिल्म 'आशिक' (Aashiq film ) के इस आइटम सॉन्ग 'गोरे गोरे गाल मेरे...बहकी बहकी चाल है' ने उस समय तहलका मचा दिया था। फिल्म में यह एक क्लब सॉन्ग है, जहां कश्मीरा शाह अपने सिजलिंग डांस और खूबसूरती से सिर्फ जवानों को ही नहीं, बल्कि बूढ़ों को भी डांस करने पर मजबूर कर देती हैं।

अलका याग्निक ने दी थी इस आइटम सॉन्ग को आवाज

कश्मीरा शाह पर फिल्माए गए इस ब्लॉकबस्टर गाने को अपनी सुरीली आवाज दिग्गज सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik Song) ने दी थी। इसके बोल मशहूर गीतकार समीर ने लिखे थे, जबकि संजीव-दर्शन की जोड़ी ने इस गाने का शानदार म्यूजिक कंपोज किया था।

यह गाना अपने समय का एक बहुत बड़ा चार्टबस्टर था। इस गाने का क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है; जब भी यह क्लब या शादियों में बजता है, तो हर कोई इसकी धुन पर थिरकने को मजबूर हो जाता है।

कश्मीरा शाह को मिली थी खूब लोकप्रियता

इस इकलौते गाने ने कश्मीरा शाह को उस समय रातों-रात जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी। वहीं, अगर फिल्म 'आशिक' की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें करिश्मा कपूर और बॉबी देओल के अलावा नासिर खान, राहुल देव, स्मिता जयकर, अनुपम खेर और जॉनी लीवर जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।


 

FROM AROUND THE WEB