Movie prime

 IPL का 19वां सत्र आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में RCB और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगे

 

RNE Sports.
 

आईपीएल क्रिकेट का 19वां सत्र आज शाम बेंगलुरु में शुरू होगा। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दो महीने चलने वाला यह टूर्नामेंट 31 मई तक चलेगा।


बेंगलुरु की टीम अपने घरेलू मैदान पर नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में खिताब बचाने उतरेगी। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन करेंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के चोटिल होने के बाद टीम की कमान संभाली है। 

पिछले वर्ष जून में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पारंपरिक उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने यह भी घोषणा की है कि उनकी स्मृति में इस सत्र में स्टेडियम की 11 सीटें स्थायी रूप से खाली रहेंगी।

FROM AROUND THE WEB